20 जनवरी 2020 को रोग नियंत्रण और निवारण केन्द्रों (सेन्टर्स फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन – Centers for Disease Control and Prevention) ने यूनाइटेड स्टेट्स में 2019 नॉवल कोरोना वायरस (SARS-CoV-2) का पहला मामला दर्ज किया। जैसे-जैसे वायरस पूरी दुनिया में फैला, हम ने जाना कि SARS-CoV-2 कोरोना वायरस रोग 2019 या कोविड-19 (COVID-19) का कारण बना। इस महामारी ने हमारे काम करने और जीने के तरीके से लेकर हमारे शारीरिक, भावनात्मक, मानसिक, आध्यात्मिक, सामाजिक और आर्थिक स्वास्थ्य तक हमारे जीवन के हर पहलू को बहुत ज़बर्दस्त तरीके से प्रभावित किया है। इस अभूतपूर्व वक्त के परिणामस्वरूप उच्च गुणवत्ता वाली, विश्वसीय स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा और स्थानीय स्वास्थ्य और सामाजिक सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी की एक अभूतपूर्व ज़रूरत पैदा हुई। 2020 से, AAHI ने एशियाई अमेरिकी समुदाय में कोविड-19 (COVID-19) को प्रतिभाव देने में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है और इसके लिए उसने सामुदायिक संस्थानों और समुदाय के सदस्यों को अतिमहत्वपूर्ण जानकारी, सेवाओं और संसाधनों से जोड़ा है।
एशियन अमेरिकन कोविड-19 संपर्क, संसाधन और शिक्षा (The Asian American COVID-19 Outreach, Resources, & Education )(AANCORE) प्रोग्राम AAHI के कोविड-19 को प्रतिक्रिया देने के प्रयासों का एक संग्रह है, जिनमें AAHI कोविड-19 रिलीफ फंड, जानकारी प्रदान करने वाले टाउनहॉल और सामुदायिक कार्यक्रम, टीके और परीक्षण तक पहुँच का समर्थन, शैक्षिक कार्यशिविर और कई अलग-अलग संपर्क प्रयास शामिल हैं। जैसे-जैसे समुदाय की कोविड-19 से जुड़ी ज़रूरतों में परिवर्तन हो रहा है, वैसे-वैसे AAHI व्यक्तियों और संगठनों को माँग करने पर उपलब्ध कई विभिन्न कोविड-19 से जुड़ी सेवाएं प्रदान करना जारी रख रहा है।